Article Details

पर्यावरण संरक्षण में भारतीय महिलाओं की भागीदारी | Original Article

डॉ. समृद्धि दाधीच*, सुनिल ., in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

पर्यावरण मानव जीवन पद्धति के लिए यदि अनिवार्य अंग है तो इसका संरक्षण और बचाव भी मानव का परम कत्र्तव्य बन जाता है। पर्यावरण संरक्षण मानवीय जीवन के लिए अति आवश्यक विषय-वस्तु बन गया है। इस दिशा में वैश्विक एवं भारत दोनों ही स्तरों पर अनेक प्रयास एवं आन्दोलन अनवरत जारी है। पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए भी उन्हें वन विभाग सेवाओं के उच्च पदों पर आसीन किया जाए तथा विभिन्न पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रमों सम्मेलनों एवं पर्यावरणीय अभिकरणों में उनकी अधिक से अधिक सहभागिता के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए जिससे कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं द्वारा किए गए प्रयासों का वास्तविक रूप में सहयोग मिल सके और पर्यावरण को बचाकर भारत को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को वैश्विक तपन (ग्लोबलवार्मिंग) के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और परिणामस्वरूप एक ग्रीन एवं समृद्ध विश्व का निर्माण हो सके।