मेवात अंचल का सांस्कृतिक परिदृश्य
Exploring the Cultural Landscape of the Mevat region
by Nishim Nagar*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 16, Issue No. 4, Mar 2019, Pages 678 - 684 (7)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की सीमाओं का संस्पर्श करते हुए विशिष्ट अंचल है, जिसे ‘मेवात’ कहा जाता है। विद्वानों का मत है कि इस अंचल में बसने वाली ‘मेव’ जाति के नाम पर इस अंचल का नाम ‘मेवात’ पड़ा। सुप्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. कृपाल चन्द्र यादव ने ‘मेवात’ शब्द की उत्पत्ति ‘मत्स्य प्रदेश’ से मानी है। उनका मत है कि प्राचीनकाल में और बौद्धकाल में तथा उसके बाद भी लगभग सारे का सारा यह प्रदेश जो अब ‘मेवात’ कहलाता है, ‘मत्स्य प्रदेश’ कहलाता था। अब यह सिद्ध हो जाता है कि ‘मत्स्य’ से ही ‘मेवात’ शब्द बना है।1
KEYWORD
मेवात, सांस्कृतिक परिदृश्य, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मेव, मेवात, मत्स्य प्रदेश, कृपाल चन्द्र यादव