डॉ. राममनोहर लोहिया के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का अध्ययन
A Comprehensive Study of Dr. Rammanohar Lohia's Social and Political Ideologies in India
by Dr. P. K. Chaturvedi*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 16, Issue No. 4, Mar 2019, Pages 1417 - 1420 (4)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
भारत में समाजवादी विचारधारा को एक आन्दोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा उसे प्रभावी रीति से प्रचारित करने वाले चितकों में डॉ. राममनोहर लोहिया का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। वे एक गांधीवादी चिन्तक राजनीतिक, इतिहासकार, अर्थशास्त्री दार्शनिक तथा विख्यात लेखक थे। जीवन के प्रायः सभी पक्षों पर उन्होने गहन चिन्तन किया तथा भारतीय परिस्थितियों में इसे व्यावहारिक बनाने के उपायों का सफलतापूर्वक आजीवन अन्वेषण किया। डॉ. लोहिया गांधीवादी थे लेकिन उनके विचारों में उग्रता थी। वे क्रान्तिकारी थे लेकिन उनके विचारों में असाधारण रचनात्मकता थी। वे एक विख्यात एवं सक्रिय राजनीतज्ञ थे, किन्तु उनकी शैली एवं कार्यो में सिद्धान्तों के प्रति असाधारण लगाव था। उन्होने समाजवाद के महान उददेश्यों की भारतीय संदर्भो में व्याख्या की तथा उसे व्यावहारिक बनाया।
KEYWORD
डॉ. राममनोहर लोहिया, सामाजिक विचारधारा, राजनीतिक विचार, गांधीवादी चिन्तक, क्रान्तिकारी, समाजवाद, राजनीत्ज्ञ, व्याख्या, व्यावहारिकता, उपाय