जलवायु परिवर्तन और समाज
जलवायु परिवर्तन: कारण, परिणाम, और समस्याओं का अध्ययन
by Dr. Arvind Kumar Verma*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 16, Issue No. 4, Mar 2019, Pages 1904 - 1908 (5)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
जलवायु परिवर्तन आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चर्चा का विषय है। यह परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है परन्तु यह चिन्ता का विषय तब बन जाता है जब परिवर्तन अवांछित, नकारात्मक एवं असामयिक होते हैं जो मानव व अन्य जीवधारियों के लिए अत्यधिक समस्याऐं उत्पन्न कर देते हैं।जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारणों का सीधा सम्बन्ध वैश्विक तपन,हरित गृह प्रभाव, तथा अम्ल वर्षा आदि से है तथा इन सभी का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सम्बन्ध मानव समाज से हैं। मानव अपने निजी स्वार्थ हेतु जल, थल, व वायु आदि को प्रदूषित करता है। इस शोध पत्र में द्वितीयक एवं अनुभवमूलक तथ्यों, विचार गोष्ठियों, सेमिनारों के विचारों को प्रयुक्त कर जलवायु परिवर्तन क्या है, इसके कारण, परिणाम, सुझाव एवं पुरातन किए गये अध्ययनों के सारांश के आधार पर अध्ययन किया गया है।
KEYWORD
जलवायु परिवर्तन, चिन्ता, समस्याऐं, कारण, परिणाम, सुझाव, पुरातन अध्ययन, विचार गोष्ठियों, तथ्यों, समसामयिक