सवाईमाधोपुर ज़िले में जल संसाधन एक भौगोलिक विश्लेषण
जल संसाधन का भौगोलिक विश्लेषण और मानव विकास
by Dr. Ramprakash Gurjar*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 16, Issue No. 4, Mar 2019, Pages 2007 - 2012 (6)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
सवाई माधोपुर ज़िले के जल संसाधनों के भोगौलिक अध्ययन एवं शोध का स्वरुप निरन्तर परिवर्तित होता रहा है। जिसके फलस्वरुप अनेक नवीन विषयों का समावेश इसके अन्तर्गत किया जा रहा है। इन्हीं विषयों के अन्तर्गत वे विषय महत्वपूर्ण है जिनका सम्बन्ध मानव की भौतिक आवश्यकताओं से है। इसी क्रम में जल संसाधनों का प्रबन्धन व उसका क्षेत्र के विकास में योगदान एक नवीन व ज्वलंत विषय के रुप में उभर कर सामने आ रहा है क्योंकि जल जीवन की आधारभूत आवश्यकता के रुप में माना जाता है और उसी के द्वारा मानव विकास की परिकल्पना की जाती है।
KEYWORD
सवाईमाधोपुर, जल संसाधन, भौगोलिक विश्लेषण, अध्ययन, शोध, प्रबन्धन, विकास, मानव विकास, जल जीवन, परिकल्पना