नारी यौन शोषण के विभिन्न स्वरुप एवं उनका महिलाओं पर प्रभाव

नारी संरक्षण में यौन शोषण के विभिन्न स्वरुप एवं प्रभाव

by Pradeep Kumar Mishra*, Piyush Tyagi,

- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540

Volume 16, Issue No. 6, May 2019, Pages 76 - 82 (7)

Published by: Ignited Minds Journals


ABSTRACT

भारत एवं विश्व के अन्य देशों में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न जैसे यौन अपराध, बलात्कार, छेडखानी, अपहरण, हत्या, दहेज के नाम पर सताया जाना, दहेज हत्या, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना व घरेलू अत्याचार आदि पर देश एवं विदेश में सामाजिक एवं विधिक शोधकर्ताओं, लेखकों, विद्वानों, शोध-संस्थाओं द्वारा अनेक अध्ययन किए गए हैं। इस संदर्भ में शोधकर्ता को जो अध्ययन सामग्री उपलब्ध हुई है उसकी समीक्षा इस प्रकार है- महिला उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न समाजशास्त्रियों एवं विधिशास्त्रियों ने समय-समय पर उसके विविध पहलुओं पर शोध-कार्य किया और इससे सम्बन्धित अनेक नए तथ्यों को उद्घाटित करने का प्रयास किया है। इस शोध पत्र में हम यौन शोषण के विभिन्न स्वरुप एवं उनका महिलाओं पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे। प्रस्तवित शोध पत्र सामाजिक-विधिक अध्ययन है।

KEYWORD

नारी, यौन शोषण, महिलाओं पर प्रभाव, यौन अपराध, दहेज हत्या