भारतीय भाषा और साहित्य में मध्य एशियाई तत्व का समागम
Exploring the Influence of Central Asian Elements on Indian Language and Literature
by Surjeet Kumar Singh*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 16, Issue No. 6, May 2019, Pages 2250 - 2252 (3)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
पश्चिम तथा मध्य एशियाई लोगों का भारत पर आक्रमण और आधिपत्य से भारतीय भाषा औेर साहित्य भी प्रभावित हुआ था। चूँकि इन दोनों ओर से आने वाले लोगों की अपनी भाषा और साहित्य भी थी, जिसको वे हटा कर भारतीय भाषा में नहीं समा सकते थे। इसलिए लम्बी अवधि तक उनका भारतीय भाषा और साहित्य से समागम चलना एक ऐतिहासिक प्रक्रिया प्रतीत होती है, खासकर पश्चिमोत्तर भारत और पश्चिम भारत में जो भाषाई उच्चारण में अंतर आदि विद्यमान है, वह इस समागम का परिणाम रहा था। अतः यहाँ पश्चिम और मध्य एशिया से आनेवाली आक्रमक और सत्ता स्थापित करने वाली जातियों के भारतीय भाषा और साहित्य के प्रभाव ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
KEYWORD
भाषा, साहित्य, मध्य एशिया, भारत, प्रभाव