नोहर तहसील में कृषि के परिवर्तित स्वरूप का भौगोलिक अध्ययन

भौगोलिक अध्ययन में नोहर तहसील के कृषि के परिवर्तित स्वरूप का विश्लेषण

by Dhruva Poonia*,

- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540

Volume 16, Issue No. 6, May 2019, Pages 2658 - 2663 (6)

Published by: Ignited Minds Journals


ABSTRACT

कृषि सदा से ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। नोहर तहसील की अधिकांश आबादी गावों में रहती है जिनका प्रमुख व्यवसाय कृषि से जुड़ा हुआ है। कृषि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करती है। बदलते दौर में कृषि ने भी अपना स्वरुप बदला है, हम पारंपरिक खेती को बहुत पीछे छोड़ इंडस्ट्रीयल फार्मिंग को अपना रहे हैं। नवीनतम कृषि प्रणाली में खाद्यान्न उत्पादन के बदले उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन किया जा रहा है। यही कारण है कि ऐसे कृषि उत्पादों के दर में बेतहासा वृद्धि हुई है। नोहर तहसील कृषि का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कृषि अनुसंधान केन्द्र तथा विकासोन्मुख नीतियों के चलते नोहर तहसील खाद्यान्न एवं कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है अतः इस शोध लेख में नोहर तहसील में कृषि के परिवर्तित स्वरूप का भौगोलिक अध्ययन किया गया है।

KEYWORD

नोहर तहसील, कृषि, परिवर्तित स्वरूप, भौगोलिक अध्ययन, खेती