राजगढ़ तहसील में फ़सल उत्पादन का भौगोलिक अध्ययन

भूमि की विभिन्न फ़सलों के उत्पादन का भौगोलिक अध्ययन: राजगढ़ तहसील

by Mahesh Chand Meena*,

- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540

Volume 16, Issue No. 6, May 2019, Pages 2664 - 2669 (6)

Published by: Ignited Minds Journals


ABSTRACT

मनुष्यो की मूलभूत आवश्यक आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान है। जिसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा एवं असंभव सा है। मनुष्य की इस सभी मूलभूत आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति केवल कृषि (Agriculture) के द्वारा ही संभव है। अतः कृषि ही मनुष्य को खाने के लिए रोटी, शरीर को ढकने के लिए कपड़ा व रहने के लिए मकान आदि का व्यवस्था करती है। कृषि के अंतर्गत पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं तथा वनस्पतियों का पालन-पोषण होता है। इसके माध्यम से प्राकृतिक में जैविक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कृषि से मानव संस्कृत हेतु कपड़ा, मकान, औषधि तथा मनोरंजन के साधन भी विकसित होते हैं इस प्रकार कृषि मानव जीवन का मुख्य आधार है। पहले कृषि का अर्थ सिर्फ फसल उत्पादन से ही लगाया जाता था। लेकिन बदलते दौर ने कृषि को भी बदल लिया है तथा समय-समय पर इसमे बहुत से व्यवसाय जुड़ते चले गए तथा इसके भाग बनते चले गए। चुकी हम सूचना क्रांति के युग में जी रहे हैं। इस शोध पत्र में राजगढ़ तहसील में विभिन्न फ़सलों के उत्पादन का भौगोलिक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

KEYWORD

भौगोलिक अध्ययन, राजगढ़ तहसील, फ़सल उत्पादन, कृषि, मनुष्य