भारतीय राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संघर्ष और क्रान्तिकारी सुखदेव
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में क्रान्तिकारी सुखदेव का महत्वपूर्ण योगदान
by आरती .*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 20, Issue No. 4, Oct 2023, Pages 371 - 376 (6)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
भारतीय राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम में क्रान्तिकारी सुखदेव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जिन्होंने भगत सिंह, राजगुरू के साथ 23 मार्च 1931 को अपनी मातृभूमि को आजाद करवाने के लिए शहादत दी थी। उनके बलिदान को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। बचपन से ही सुखदेव भारत की आजादी का सपना पाले हुए थे। इसी दिशा में सुखदेव ने अनेक क्रान्तिकारियों गतिविधियों में भाग लिया जैसे हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना, असेम्बली बम कांड विषय में जो गुप्त बैठकें हुई थी उसमें भगत सिंह के नाम का सुझाव देने वाला सुखदेव ही था। वहीं दूसरी तरफ शिव वर्मा ने सुखदेव के विषय में अपनी पुस्तक ’संस्मृतियां’ में इस प्रकार लिखा कि, ’’एक संगठनकर्ता के नाते भगत सिंह की अपेक्षा सुखदेव मुझे कहीं अधिक जँचा। सही अर्थो में अगर भगत सिंह सभा का राजनैतिक नेता था तो सुखदेव उसका संगठनकर्ता था।
KEYWORD
भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष, क्रान्तिकारी सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरू, बलिदान