भारतीय परमाणु नीति का अंतराष्ट्रीय राजनीति पर प्रभाव
भारत की परमाणु नीति का अंतराष्ट्रीय प्रभाव और राजनीतिक कारण
by Ravi Shankar Sarkar*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 7, Issue No. 13, Jan 2014, Pages 1 - 3 (3)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
भारत की रक्षा और सुरक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए हमें यह विचार कर लेना चाहिए कि वर्तमान समय में भारत की परमाणु नीति क्या है और भविष्य में वह किस प्रकार की हो सकती है अथवा इसे किस प्रकार की होनी चाहिए। हमें इस विषय पर गहन चिंतन व विश्लेषण करने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में निर्धारित की गई परमाणु नीति देश के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। हम स्वंय कोई निष्कर्ष निकालें, इससे पहले हम सभी को भारत सरकार की वर्तमान तथा भावी नीतियों के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए, यह हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। जहाँ तक भारत की विदेश नीति का प्रश्न है, निःसंदेह किसी भी गुट का शिकार न बनने की है। जैसा कि हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि भारत सभी प्रकार के विवादों से दूर रहकर शांतिपूर्ण तरीके से हल करने में भी पूर्ण आस्था रखता है। जहाँ तक अणु शक्ति को प्रयोग में लाने का प्रश्न है तो भारत सदैव इस बात पर बल देता रहा है कि इसका प्रयोग शांतिपूर्ण कार्यों हेतु किया जाना चाहिए। भारत संपूर्ण निरस्त्रीकरण पर बल देता रहा है।
KEYWORD
भारतीय परमाणु नीति, अंतराष्ट्रीय राजनीति, रक्षा और सुरक्षा नीति, गहन चिंतन, निरस्त्रीकरण