अलवर ज़िले में मानव संसाधन विकास का अध्ययन
जनसंख्या एवं आर्थिक विकास का अध्ययन
by Nikita Gupta*,
- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540
Volume 15, Issue No. 12, Dec 2018, Pages 1009 - 1013 (5)
Published by: Ignited Minds Journals
ABSTRACT
मानव संसाधन विकास सामाजिक एवं आर्थिक विकास एक विस्तृत संकल्पना है, जो किसी इकाई क्षेत्र में केवल मानव विकास तक सीमित नहीं है, अपितु जन समूह की जीवन की गुणवत्ता से जुड़ी हुई है। सामाजिक सुविधाओं का विकास ग्रामीण लोगों के आर्थिक व सामाजिक जीवन में सुधार करता है, किसी भी क्षेत्र के मानवीय कारकों का वहाँ के सामाजिक और आर्थिक विकास से सीधा सम्बन्ध होता है। मानव तथा वातावरण के सम्बन्धों का अध्ययन भूगोल में प्रारम्भ से होता आया है, जिसमें जनसंख्या एवं भौतिक तत्व भौगोलिक अध्ययन के समग्र रूप से आवश्यक तत्व रहे हैं। मानव संसाधन विश्लेषण आर्थिक विकास की प्रक्रिया में जनशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह उपलब्ध मानव संसाधनों के द्वारा वर्तमान एवं भविष्य की जनशक्ति आवश्यकताओं व संभावनाओं का परीक्षण करता है।
KEYWORD
मानव संसाधन विकास, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, जनसंख्या, भौगोलिक अध्ययन