संख्यात्मक  कौशल विकास में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षण विधियों का प्रभाव

Authors

  • कविता शर्मा शोधार्थी, शिक्षा विभाग, ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान Author
  • प्रोफेसर (डॉ.) मंजू शर्मा पर्यवेक्षिका, शिक्षा विभाग, ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान Author

DOI:

https://doi.org/10.29070/52sc2373

Keywords:

शिक्षण विधियाँ, शिक्षक की भूमिका, गणितीय सोच, नवाचार शिक्षण, छात्र-केंद्रित अधिगम, समस्या समाधान, कक्षा शिक्षण रणनीति, डिजिटल शिक्षण उपकरण, संज्ञानात्मक विकास

Abstract

संख्यात्मक कौशल (Numerical Skills) किसी भी छात्र के संज्ञानात्मक विकास का एक महत्वपूर्ण घटक होते हैं, जो गणितीय सोच, समस्या समाधान, तार्किक विश्लेषण तथा दैनिक जीवन में निर्णय लेने की क्षमताओं को सशक्त बनाते हैं। इन कौशलों के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि वे न केवल ज्ञान का संप्रेषण करते हैं बल्कि उपयुक्त शिक्षण विधियों के माध्यम से छात्रों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और आत्मविश्वास भी उत्पन्न करते हैं। यह शोध पत्र विशेष रूप से इस बात का विश्लेषण करता है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर शिक्षक किन शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हैं और उनका प्रभाव छात्रों के संख्यात्मक कौशल पर कितना प्रभावी होता है। अध्ययन में यह भी उजागर किया गया है कि पारंपरिक तथा नवाचार-आधारित शिक्षण विधियों (जैसे प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, गेमिफिकेशन, डिजिटल टूल्स आदि) किस प्रकार विभिन्न प्रकार के शिक्षार्थियों की समझ और रुचि को प्रभावित करते हैं। यह शोध निष्कर्ष देता है कि जब शिक्षक शिक्षण को छात्रों की आवश्यकता एवं सीखने की शैली के अनुसार अनुकूल बनाते हैं, तब संख्यात्मक कौशल का विकास अधिक प्रभावी होता है।

Downloads

Download data is not yet available.

References

अग्रवाल, जे. सी. (2019) शिक्षण के सिद्धांत, विधियाँ और तकनीकें। विकास प्रकाशन।

एनसीईआरटी। (2020) प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणाम। नई दिल्ली: एनसीईआरटी।

एनसीटीई। (2018) शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम रूपरेखा। नई दिल्ली।

शर्मा, आर. ए. (2021) गणित शिक्षा और शिक्षाशास्त्र। आर. लाल बुक डिपो।

यूनेस्को। (2021) संख्यात्मक और तार्किक कौशल को बढ़ावा देने में शिक्षकों की भूमिका।

यादव, एस. (2020) गणित शिक्षण में आईसीटी का उपयोग: एक व्यावहारिक दृष्टिकोण। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, 8(4), 65-72।

वर्मा, ए. (2022) गणित का भय और शिक्षकों की भूमिका। एजुकेशन इंडिया जर्नल, 11(1), 33-47।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार। (2020) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020।

सिंह, पी. (2019) गणित शिक्षण में नवीन अभ्यास। स्कॉलरली एजुकेशन रिव्यू, 15(2), 89–105।

जैन, आर. (2021) गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से छात्र जुड़ाव। इंडियन जर्नल ऑफ पेडागोगिकल स्टडीज, 9(3), 57–68।

Downloads

Published

2025-04-01

How to Cite

[1]
“संख्यात्मक  कौशल विकास में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षण विधियों का प्रभाव”, JASRAE, vol. 22, no. 3, pp. 265–269, Apr. 2025, doi: 10.29070/52sc2373.