सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगनिद्रा का प्रभाव

Authors

  • मोनू कुमार शोधार्थी, महात्मा ज्योति राव फुले यूनिवर्सिटी, जयपुर(राज.)
  • डॉ. बी.पी. गौड़ प्रोफेसर, महात्मा ज्योति राव फुले यूनिवर्सिटी जयपुर(राज.)

DOI:

https://doi.org/10.29070/c5d65785

Keywords:

भारतीय सैनिक, मानसिक स्वास्थ्य, योग निद्रा

Abstract

इस शोध अध्ययन का उद्देश्य भारतीय सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगनिद्रा का प्रभाव देखना है | योग निद्रा योग की एक विशेष विधि है जिसमे शिथिलीकरण कि विशेषविधि से तन्द्रावस्था में जाया जाता है | इस शोध के लिए कुल 120 भारतीय सैनिकों का चयन किया गया है | इनको दो समूहों में विभक्त किया गया, यथा- प्रायोगिक एवं नियंत्रित समूह | प्रत्येक समूह में 60-60 प्रयोज्य है | इन प्रयोज्यों पर स्वतंत्र चर का प्रयोग करने से पूर्व मानसिक स्वास्थ्य का मापन डॉ प्रमोद कुमार (2018) द्वारा निर्मित मानसिक स्वास्थ्य की जांच सूची से किया गया | प्रायोगिक समूह के प्रायोज्यों को योग निद्रा का अभ्यास प्रतिदिन 40 मिनट तक दो माह के लिए कराया गया | जबकि नियंत्रित समूह के प्रयोज्य दो माह तक अपनी दैनिक चर्या का पालन करते रहें | दोनों समूहों के प्रयोज्यों का प्रयोग के पूर्व तथा प्रयोग के दो माह बाद पश्च-परीक्षण किया गया |

परीक्षणों से प्राप्त आंकड़ो का विश्लेषण करने पर पाया गया कि प्रयोग पूर्व स्थिति में सैनिकों के दोनों समूहों के प्रायोज्यों के मानसिक स्वास्थ्य के 11 लक्षण यथा - चिंता, बैचेनी, शक्तिहीनता, अकेलापन, निराशा, क्रोध, सिरदर्द, थकान, निद्रा-व्यतिक्रम, अपच एवं अम्लता समान एवं सामान्य स्तर से अधिक है| परन्तु दो माह की योग निद्रा के अभ्यास के पश्चात प्रायोगिक समूह के प्रायोज्यों के मध्यमानों में पूर्व प्रयोग स्थिति की तुलना में उनके स्वास्थ्य के स्तरों में सार्थक एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए है तथा नियंत्रित समूह की अपेक्षा भी इनके स्वास्थ्य में सार्थक (ꝑ<0.05 से 0.005) स्तर की कमी आई|

References

भारद्वाज, आई., और सिंह, एस., (2006)। चुनिंदा योगिक अभ्यासों का आत्मविश्वास पर प्रभाव। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत शोधपत्र। सार, (28-31 दिसंबर 2006)।

बेनावाइड्स, एस., कैबलेरो, जे., (2009)। बच्चों और किशोरों के लिए वजन प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक कल्याण हेतु अष्टांग योग; एक अनियंत्रित खुला प्रायोगिक अध्ययन। कॉम्प्लिमेंट थेर क्लिन प्रैक्टिस, 15(2),110-4।

ब्लूमफील्ड, एच.एच. (1975)। मनोचिकित्सा में टी.एम. कार्यक्रम के उपयोग पर कुछ अवलोकन। इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोफिजियोलॉजिकल मेडिसिन, सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.ए.

ब्रूक्स, जे.एस. और स्कारानो, टी. (1986)। टी.एम. वियतनाम के बाद के समायोजन के उपचार में, परामर्श एवं विकास जर्नल, 64:212-215।

चौधरी, एल. (1999)। किशोर कैदियों में तनाव प्रबंधन और सुधार की तकनीक के रूप में विपश्यना ध्यान की प्रभावशीलता। (अप्रकाशित शोध प्रबंध)

चाइल्ड्स, जे.पी. (1973)। टी.एम. का उपयोग। किशोर अपराधियों के उपचार के लिए कार्यक्रम (पीएचडी थीसिस से लिया गया शोधपत्र। शैक्षिक मनोविज्ञान और मार्गदर्शन विभाग, टेनेसी विश्वविद्यालय, नॉक्सविले, टेनेसी, यू.एस.ए. (संकलित शोधपत्रों में पुनर्मुद्रित, खंड 1)

डेविस, एल. (1986)। सामान्य व्यवहार में अवसाद का प्रबंधन: ब्रिटिश मेडिकल जर्नल, 292:64।

फर्ग्यूसन, आर.ई. (1978)। मैसाचुसेट्स सुधार संस्थान, वालपोल, एक अनुवर्ती संस्थान, सामाजिक पुनर्वास संस्थान, पैसिफिक, पैलिसेड्स, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.ए. में टी.एम. कार्यक्रम के प्रभाव का एक स्व-रिपोर्ट मूल्यांकन।

गौर, बी.पी., सैनी, एस.के., (2001)। कैदियों की चिंता और परेशानियों पर पी.एम. का प्रभाव। एस.ओ.एल., पी.एम. और योग विभाग, जे.वी.बी.आई., लाडनूं, (राजस्थान) भारत।

गौर, बी.पी., शर्मा, ए., और श्रीवास्तव एस., (2001)। कैदियों के व्यक्तित्व चर और मनोदैहिक स्वास्थ्य पर प्रेक्षा ध्यान का प्रभाव।, एस.ओ.एल., पी.एम. और योग विभाग, जे.वी.बी.आई., लाडनूं, भारत।

गौर, बी.पी., सैनी, एस.के., (2002)। कैदियों के मानसिक तनाव पर प्रेक्षा ध्यान का प्रभाव, एस.ओ.एल., पी.एम. और योग विभाग, जे.वी.बी.आई., लाडनूं (राजस्थान) भारत। पांडिचेरी में मनोविज्ञान के छठे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (5-7 जनवरी 2002) में प्रस्तुत शोधपत्र।

गौर, बी.पी., शर्मा ए., (2003)। नशीली दवाओं के आदी छात्रों की समायोजन समस्या पर प्रेक्षा ध्यान तकनीक का प्रभाव। एस.ओ.एल., पी.एम. और योग, जे.वी.बी.आई., लाडनूं, भारत, पांडिचेरी में छठे अंतर्राष्ट्रीय मनोविज्ञान सम्मेलन (5-7 जनवरी 2002) में प्रस्तुत शोधपत्र।

गोयंदका, एच., 39वां संस्करण (2011)। योग दर्शन, गीताप्रेस, गोरखपुर।

जोशी, एम.सी., गौर, बी.पी., और गुप्ता, एम., (1987)। मानसिक तनाव और सी.एन.एस. और ए.एन.एस. पर टी.एम. का प्रभाव, कार्य, मनोविज्ञान विभाग, 15, 434-437।

कुमार वी.एस., अधिकारी आर., (2016)। भारतीय सेना के कर्मियों में व्यावसायिक तनाव पर योग अभ्यासों का प्रभाव। अंतर्राष्ट्रीय योग और संबद्ध विज्ञान जर्नल 5 (2), 108-112।

Downloads

Published

2025-03-01

How to Cite

[1]
“सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगनिद्रा का प्रभाव”, JASRAE, vol. 22, no. 2, pp. 143–152, Mar. 2025, doi: 10.29070/c5d65785.

How to Cite

[1]
“सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर योगनिद्रा का प्रभाव”, JASRAE, vol. 22, no. 2, pp. 143–152, Mar. 2025, doi: 10.29070/c5d65785.