सर्वोदय: सब के कल्याण का गांधीवादी दर्शन

Authors

  • श्रीमति रिंकी अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास विभाग), राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन, मथुरा (उ.प्र.)

DOI:

https://doi.org/10.29070/xenzxb08

Keywords:

सर्वोदय, बसुधैव कुटुंबकम, unto this last, ट्रस्टीसिप

Abstract

महात्मा गांधी के समय में भारत में समाज जाति,वर्ग और विषमता से ग्रस्त था। धन कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित था और गरीब और श्रमिक ऐसे वर्ग थे जो हमेशा से शोषित रहे। ऐसे में गांधी जी ने महसूस किया कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता पर्याप्त नहीं है जब तक समाज में समानता,प्रेम और सहयोग की भावना नहीं आती। यही कारण था कि गांधी जी ने यह माना कि यदि असमानता को समाप्त करना है तो सर्वोदय- यानी सभी का विकास आवश्यक था। वर्तमान में जहां वसुधैव कुटुंबकम , प्राचीन ज्ञान परंपरा जैसी विचारधारा को लागू करने पर बल दिया जा रहा है वहां गांधी जी के सर्वोदय की विचारधारा को पढ़ना और लागू करना उतना ही प्रासंगिक है जितना बसुधैव कुटुंबकम और प्राचीन ज्ञान परंपरा की संकल्पना को पुनर्जीवित रखना। यह शोध पत्र महात्मा गांधी के सर्वोदय की विचारधारा वर्तमान में कितनी प्रासंगिक है और कैसे यह विचारधारा हमारी वसुधैव कुटुम्बकम , प्राचीन ज्ञान परंपरा को जीवित रखती है और सभी के कल्याण की बात करती है , यह बताने का प्रयास किया गया है। महात्मा गांधी का जीवन केवल एक राजनीतिक आंदोलन का प्रतीक नहीं था वरन वह मानवता, सत्य और हिंसा के मूल्यों पर आधारित एक व्यापक जीवन दर्शन के प्रवर्तक थे। इसी दर्शन का सर्वश्रेष्ठ रुप सर्वोदय में परिलक्षित होता है जिसका अर्थ है सबका उदय या सबका कल्याण। सर्वोदय गांधी जी के उस आदर्श समाज की कल्पना है, जहां व्यक्ति समाज और प्रकृति तीनों के मध्य संतुलन स्थापित हो सके।

References

गांधी, मोहनदास करमचन्द. सर्वोदय (Unto This Last का अनुवाद) — नवा जीवन प्रकाशन, अहमदाबाद, 1908।

गांधी, मोहनदास करमचन्द. हिन्द स्वराज या भारतीय स्वराज — नवा जीवन प्रकाशन, अहमदाबाद, 1909।

मिश्रा, रघुवर दयाल. गांधी और सर्वोदय दर्शन — राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, 1985।

वर्मा, रामनाथ. सर्वोदय और आधुनिक भारत — भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली, 1992।

गुप्ता, गिरिजा शंकर. गांधीवादी समाजवाद और सर्वोदय — प्रकाशन संस्थान, लखनऊ, 2001

महात्मा गांधी, सर्वोदय या सबका कल्याण, नवजीवन प्रकाशन गृह, अहमदाबाद, 1954

विनोबा भावे, सर्वोदय का सार, सर्व सेवा संघ प्रकाशन, वाराणसी, 1956।

विश्वनाथ प्रसाद वर्मा, महात्मा गांधी और सर्वोदय का राजनीतिक दर्शन, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, आगरा, 1962

डॉ. रामजी सिंह — गांधी और सर्वोदय दर्शन, नवजीवन प्रकाशन, अहमदाबाद, 1982।

नारायण, जयप्रकाश — सर्वोदय और सम्पूर्ण क्रांति, सार्वसेवा संघ प्रकाशन, वाराणसी, 1977।

डॉ. राधाकृष्णन — गांधी का दर्शन और सर्वोदय विचार, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली, 1985।

आचार्य विनोबा भावे — सर्वोदय का मार्ग, सार्वसेवा संघ प्रकाशन, 1960।

गांधी, एम.के. सर्वोदय (सभी का कल्याण) — नवजीवन पब्लिशिंग हाउस, अहमदाबाद, 1954.

गांधी, एम.के. — रचनात्मक कार्यक्रम: इसका अर्थ और स्थान, 1941.

गांधी, एम.के. — सर्वोदय (सभी का कल्याण), नवजीवन पब्लिशिंग, 1951.

Downloads

Published

2025-10-01

How to Cite

[1]
“सर्वोदय: सब के कल्याण का गांधीवादी दर्शन”, JASRAE, vol. 22, no. 5, pp. 59–64, Oct. 2025, doi: 10.29070/xenzxb08.

How to Cite

[1]
“सर्वोदय: सब के कल्याण का गांधीवादी दर्शन”, JASRAE, vol. 22, no. 5, pp. 59–64, Oct. 2025, doi: 10.29070/xenzxb08.