सीकर जिले की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान

कृषि की स्थिति और विकास: सीकर जिले का अध्ययन

by Rahul .*, Dr. Priyanka .,

- Published in Journal of Advances and Scholarly Researches in Allied Education, E-ISSN: 2230-7540

Volume 15, Issue No. 7, Sep 2018, Pages 472 - 476 (5)

Published by: Ignited Minds Journals


ABSTRACT

राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रमुख योगदान है। उसी प्रकार सीकर जिले में भी मुख्यतः जीवन-यापन का मुख्य स्त्रोत कृषि है। वर्तमान समय में भी सीकर जिले की समस्त तहसीलों में 50 प्रतिशत से भी अधिक व्यक्तियों का मुख्य व्यवसाय कृषि या उससे सम्बन्धित व्यवसाय है। सीकर जिले में कृषि की स्थिति काफी कमजोर है। क्योंकि यहां समस्त खेती मानसूनी वर्षा पर आधारित है तथा मानसून की अनिश्चितता एवं कम अवधि के कारण कृषि कार्य सही रूप से नहीं हो पाता है। वर्तमान समय में कृषि के विकास के लिए कई उल्लेखनीय प्रयास किए गए है लेकिन अधिकांश भागों में यह अभी भी मानसून पर ही निर्भर है। कृषि एवं सम्बन्ध क्षेत्रों की प्रगति काफी हद तक मानसून के समय आगमन पर निर्भर करती है।

KEYWORD

सीकर जिले, अर्थव्यवस्था, कृषि, स्थिति, मानसून