महिला सशक्तिकरण की दिशा में पंचायती राज की भूमिका: बिहार के संदर्भ में

The Role of Panchayati Raj Institutions in Women Empowerment: A Study in the Context of Bihar

Authors

  • Manju Kumari Author

Keywords:

महिला सशक्तिकरण, पंचायती राज, बिहार, पदों पर प्रतिनिधित्व, विकेन्द्रीकरण, संभाग, सामाजिक समानता, स्थानीय स्व-शासन, शोध-आलेख

Abstract

बिहार राज्य में महिलाओं को सशक्त करने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहाँ कुल जनसंख्या का 47.93 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और पंचायती राज के कतिपय महत्वपूर्ण पदों पर 65प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं की है। पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से विकेन्द्रीकरण प्रणाली प्रारम्भ की गयी और 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। परिणामस्वरूप पंचायत स्तर पर इतनी अधिक संख्या में भागीदारी ने महिलाओं में न केवल आत्मविश्वास का संचार किया है, अपितु उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्तर पर जागरूक, निर्भिक और सशक्त भी किया है। पंचायत स्तर की विभिन्न संस्थाओं में महिलाओं का एक बहुमत वाला समूह है और महिलायें जब समूह में होती है तो वे बड़ी से बड़ी कठिनाइयों एवं चुनौतियों का सामना कर लेती है। यह व्यवस्था सामाजिक समानता, स्थानीय विकास एवं स्थानीय स्व-शासन का समन्वय प्रदर्शित करती है। प्रस्तुत शोध-आलेख में मुख्य रूप से यह अध्ययन किया गया है कि बिहार राज्य में महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में पंचायती राज जैसे संविधानिक संस्थाओं की भूमिका किस प्रकार उपयोगी साबित हो सकी है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2018-05-01

How to Cite

[1]
“महिला सशक्तिकरण की दिशा में पंचायती राज की भूमिका: बिहार के संदर्भ में: The Role of Panchayati Raj Institutions in Women Empowerment: A Study in the Context of Bihar”, JASRAE, vol. 15, no. 3, pp. 548–550, May 2018, Accessed: Feb. 19, 2026. [Online]. Available: https://ignited.in/index.php/jasrae/article/view/8133