बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल के अन्तरमहाविद्यालयी स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के व्यक्तित्व एवं समायोजन का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.29070/qwwxjm93Keywords:
बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, अन्तरमहाविद्यालयी खिलाड़ी, व्यक्तित्व , समायोजनAbstract
प्रस्तावनाः अध्ययन का मुख्य उद्देश्य चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ व माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल के अन्तरमहाविद्यालयी स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के व्यक्तित्व और समायोजन अध्ययन करना था। अध्ययन का एक अन्य उद्देश्य अन्तरमहाविद्यालयी स्तर के बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल के खिलाड़ियों के व्यक्तित्व और समायोजन अध्ययन करना था। तरीकाः अध्ययन के लिए कुल 240 खिलाड़ियों (120 बास्केटबॉल व 120 वॉलीबॉल) का चयन चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ व माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से अन्तरमहाविद्यालयी स्तर पर भाग लेने वाले बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के सत्र 2023-24 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का यादृच्छिक रूप से चुना गया था। व्यक्तित्व को मापने हेतु आर0बी0 कैटेल द्वारा निर्मित 16 व्यक्तित्व परीक्षण का प्रयोग किया गया और समायोजन को मापने हेतु ए॰के॰पी॰ सिन्हा व आर॰पी॰ सिंह द्वारा निर्मित ‘एडजस्टमेंट इन्वेंट्री फॉर कॉलेज स्टूडेन्ट’ का प्रयोग किया गया है। विषयों की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच थी। बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के खेल के खिलाड़ियों के बीच व्यक्तित्व और समायोजन के तुलनात्मक अध्ययन के लिए टी-टेस्ट का प्रयोग किया गया। परिकल्पनाओं के परीक्षण के लिए महत्व का स्तर 0.05 निर्धारित किया गया था। परिणाम और चर्चाः अन्तरमहाविद्यालयी स्तर के बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों के व्यक्तित्व और समायोजन में तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर स्पष्ट होता है कि बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच व्यक्तित्व की तुलना करने पर (चढण्05) सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अन्तर पाया गया था, जबकि बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच समायोजन की तुलना करने पर (चझण्05) सांख्यिकीय रूप से कोई महत्वपूर्ण अन्तर नहीं पाया गया था।
Downloads
References
1. कमलेश, एम0एल0 (1998), “साइकोलोजी इन फिजीकल एजुकेशन एण्ड स्पोटर्स“, मेट्रोपोलिटन बुक कम्पनी, नई दिल्ली।
2. एडरमैन, आर0 बी0 (1974), “साइकोलाॅजिकल बीहैवियर इन स्पोर्टस“, सैन्टर्स फिलेडेफिया।
3. अंकुर (2023), “उत्तराखंड राज्य के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में अध्ययनरत बी.पी.एड. छात्रों की चयनित मनोवैज्ञानिक विशेषताओं का तुलनात्मक अध्ययन“, अप्रकाशित शोध साहित्य, शारीरिक शिक्षा विभाग, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविधालय, हरिद्वार।
4. कुमार पी. और गुर्जर एम.एस. (2016), “विशेष और सामान्य किशोरों की समायोजन क्षमता पर तुलनात्मक अध्ययन”, एजुकेशनल क्वेस्टः एन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज वॉल्यूम 7 नंबर 3, पृ. 231-241।
5. भावसार संदीप और डॉ. चकबर्ती शिप्रा (2023), “पुरुष और महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों के बीच व्यक्तित्व अंतर का तुलनात्मक अध्ययन“, इंडियन जर्नल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्पोट्र्स एंड एप्लाइड साइंस, खंड 13 नंबर 3, पृष्ठ 1-12।
6. कुमार रविंदर (2022), “नई दिल्ली के खिलाड़ियों और गैर-खिलाड़ियों के बीच चयनित बिग-फाइव व्यक्तित्व लक्षणों और शारीरिक मापदंडों का तुलनात्मक अध्ययन“, द इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी, खंड 10 अंक 1, पृष्ठ 1058-1070।
7. पटेल कपिल एस (2019), “एथलीटों और गैर-एथलीटों के बीच व्यक्तित्व विशेषता की तुलना करें“, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योगिक, ह्यूमन मूवमेंट एंड स्पोट्र्स साइंसेज, खंड 4 अंक 1, पृष्ठ 155-156।
8. उपाध्याय अजयपाल (2018), “बास्केटबॉल और वॉलीबॉल खिलाड़ियों की खेल क्षमता के साथ चयनित मनोवैज्ञानिक चर का अध्ययन“, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्रिएटिव रिसर्च थॉट्स, खंड 6 अंक 2, पृष्ठ 649-654।
9. यांग सी. सी. और रॉबिन्सन ए. (2018), “जरूरी नहीं कि हानिकारकः दो सामाजिक तुलना अभिविन्यास और सोशल मीडिया के उपयोग और कॉलेज सामाजिक समायोजन के साथ उनके संबंध“, मानव व्यवहार में कंप्यूटर, खंड 84, पृष्ठ 49-57।
10. दिव्य दुरेन (2022), ‘‘टीम खिलाड़ी और एकल खिलाड़ी के भावनात्मक बुद्धि व समायोजन का तुलनात्मक अध्ययन’’, द इन्टरनेशनल जर्नल आॅफ इण्डियन साइकोलाॅजी, खण्ड 10 अंक 1, पृ॰सं॰ 1172-1181।
11. मिस मौमिता सेन (2019) “वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ियों की चयनात्मक समायोजन क्षमता का तुलनात्मक अध्ययन”, इतिहास अनुसंधान जर्नल, खंड 5 अंक 6, पृ. 879-885।
12. भावसार संदीप और डॉ. चकबर्ती शिप्रा (2023), “पुरुष और महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों के बीच व्यक्तित्व अंतर का तुलनात्मक अध्ययन“, इंडियन जर्नल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्पोट्र्स एंड एप्लाइड साइंस, खंड 13 नंबर 3, पृष्ठ 1-12।
13. डॉ. केने सविता एम. और प्रो. विश्वकर्मा गणेश एस. (2022), “वॉलीबॉल खिलाड़ियों पर पुरुष और महिला के बीच व्यक्तित्व लक्षणों का तुलनात्मक अध्ययन“, रिसर्च हब इंटरनेशनल पीयर-रिव्यूड मल्टीडिसिप्लिनरी ई-जर्नल, वॉल्यूम 3 अंक 2, पृष्ठ 49-52।